धौलाधार प्रेस क्लब ने किया नवनियुक्त डीपीआरओ अनिल धीमान का स्वागत
धर्मशाला, 09 नवंबर (हि.स.)। जिला एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से नवनियुक्त जिला लोक संपर्क अधिकारी के कार्यभार संभालने पर सोमवार को परिचय बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर धौलाधार प्रेस क्लब धर्मशाला की ओर से नवनियुक्त जिला लोक संपर्क अधिकारी (डीपीआरओ) अनिल कुमार धीमान का स्वागत किया गया। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं और पत्रकारों से उनका परिचय करवाया।
इस अवसर पर क्लब के महासचिव नीरज व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्नी महाजन, संयुक्त सचिव नरेन कुमार, राजेंद्र डोगरा, राघव गुलेरिया, प्रियंका, नितिन सहित धर्मशाला प्रेस के सदस्य मौजूद रहे। पत्रकारों ने अनिल कुमार धीमान के साथ संवाद करते हुए जिले में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की गतिविधियों और मीडिया के साथ बेहतर समन्वय को लेकर चर्चा की।
गौरतलब है कि अनिल कुमार धीमान ने शनिवार सात नम्बवर को धर्मशाला स्थित जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय में कार्यभार संभाला है। इससे पहले वह कुल्लू में जिला लोक संपर्क अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे थे। इसके अलावा पालमपुर और देहरा में सहायक लोक संपर्क अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

