धौलाकुआं में 70 पुलिस शूटर्स ने साधा निशाना, अब मानेसर में दिखेगा हिमाचल के चयनित इन निशानेबाजों का दम

WhatsApp Channel Join Now
धौलाकुआं में 70 पुलिस शूटर्स ने साधा निशाना, अब मानेसर में दिखेगा हिमाचल के चयनित इन निशानेबाजों का दम


नाहन, 05 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबीएन) छठी बटालियन धौलाकुआं में हिमाचल प्रदेश पुलिस ड्यूटी मीट शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश पुलिस की विभिन्न यूनिटों और जिलों से 70 शूटर्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में चयनित शूटर्स नवंबर 2026 में एनएसजी ग्रुप सेंटर मानेसर में होने वाली 27वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2026-27 में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आईआरबीएन छठी बटालियन धौलाकुआं के कमांडेंट एवं हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के अध्यक्ष भागमल ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में पुलिस कर्मियों ने विभिन्न शूटिंग इवेंट्स में अपनी निशानेबाजी क्षमता, अनुशासन और पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता रेंज और तकनीकी अधिकारियों की निगरानी में करवाई गई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ पिस्टल इवेंट से हुआ। इसमें आईआरबीएन छठी बटालियन के डीएसपी विजय कुमार ने पहला, अरुण सूरज प्रकाश ने दूसरा और संतोष कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। कारबाइन एमपी-5 में हरीश पहले, इंस्पेक्टर सुरेश कुमार चौहान दूसरे और कांस्टेबल शुभम मंडी तीसरे स्थान पर रहे।राइफल 100 यार्ड स्टैंडिंग में अजय ने पहला, सचिनपाल ने दूसरा और शुभम मंडी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 यार्ड नीलिंग में सुजीत पहले, योगेश सोलन दूसरे और पीटीसी सुरेश तीसरे स्थान पर रहे। 300 यार्ड प्रोन में कांस्टेबल पवार ने पहला, एचसी विशाल ने दूसरा और एचसी शुभम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।300 मीटर थ्री पोजीशन में एचसी आशा जुंगा ने पहला, एचसी अमित ने दूसरा और कांस्टेबल राहुल शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 300 यार्ड स्नैप पोजीशन में एचसी अनिरुद्ध पहले, एचसी नरेश दूसरे और एचसी पंकज तीसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता की ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के अध्यक्ष भागमल ठाकुर ने की। उन्होंने प्रतियोगिता में पुलिस शूटर्स की भागीदारी और प्रदर्शन की सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों में निशानेबाजी के उच्च पेशेवर स्तर को बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story