डॉ. वाई.एस. परमार महाविद्यालय नाहन में एनसीसी इंडक्शन एवं रैंक सेरेमनी आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. वाई.एस. परमार महाविद्यालय नाहन में एनसीसी इंडक्शन एवं रैंक सेरेमनी आयोजित


नाहन, 13 अक्टूबर (हि.स.)। डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की एनसीसी इकाई द्वारा मंगलवार को महाविद्यालय में एनसीसी इंडक्शन एवं रैंक सेरेमनी का गरिमामय आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला उपस्थित रहे, जबकि कर्नल जे.एस. चौहान कमांडिंग ऑफिसर, 1 एचपी बटालियन एनसीसी नाहन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन में कैडेट्स को एकता, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया तथा एक सच्चे देशभक्त बनकर देश की सेवा में समर्पित रहने का सन्देश दिया। वहीं कर्नल जे.एस. चौहान ने एनसीसी को व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताते हुए कैडेट्स को पढ़ाई में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760284 Articles

Share this story