जिला परिषद सिरमौर में सभी नामांकन पाए गए ठीक

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 13 मई (हि.स.)। पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए चुनावी प्रक्रिया चली हुई है। इसी कड़ी में आज नामांकन पत्रों की स्क्रूटिनी हुई जिसमे नामांकन पत्रों की छंटनी की गयी । निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परिषद सिरमौर के लिए सभी नामांकन उचित पाए गए। जिला परिषद के लिए 8 वार्डों से 74 नामांकन हुए थे जिनमे 2 दो जगह से भरे गए हैं और अब कुल 72 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

पंचायत समिति के लिए जिला के आठों विकास खंडों से 474 नामांकन हुए थे जिनमे से 4 रद्द हुए हैं इसमें ददाहू से 1 ,संगड़ाह से 2 और शिलाई से 1 शामिल है। अब 470 कुल नामांकन हैं।

जिला में प्रधान पर हेतु 1430 नामांकन हुए थे इनमे से 11 रद्द हुए हैं और अब 1419 नामांकन हैं। इसी तरह से उप प्रधान पद हेतु 1204 नामांकन हुए थे जिनमे 5 रद्द हुए हैं और अब 1199 नामांकन हैं।

बात करें वार्ड सदस्य की तो जिला में आठों विकास खंडों में 2801 नामांकन हुए थे जिनमे 26 रद्द हुए और अब 2775 नामांकन हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story