अघोषित बिजली कट और लो वोल्टेज की बढ़ रही समस्या पर दिया ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
अघोषित बिजली कट और लो वोल्टेज की बढ़ रही समस्या पर दिया ज्ञापन


नाहन, 30 जून (हि.स.)। भाजपा नाहन का एक प्रतिनिधिमंडल एक्सियन बिजली बोर्ड से मिला और उन्हें अघोषित बिजली कटो और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल के राकेश गर्ग ने कहा है कि नाहन शहर में अघोषित कट और लो वोल्टेज की समस्या लगातार बड़ी परेशानी बढ़ती जा रही है मगर इसे लेकर ना तो बिजली बोर्ड और ना ही स्थानीय जनप्रतिनिधि। उन्होंने कहा कि गर्मी के बीच आए दिन बिजली कट लग रहे हैं जिसके चलते लोगों की परेशानियां बढ़ रही है साथ ही कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सोमवार 29 जून को शहर में पावर कट लगाया गया था निर्धारित समय के मुताबिक शाम 7:00 बिजली आपूर्ति को बहाल किया जाना था मगर शहर के कई इलाकों में रात 11:00 के करीब बिजली आपूर्ति बाहर हो पाई। वहीं उन्होंने भी कहा कि पावर कट के बावजूद मंगलवार को भी सुबह शहर की कई इलाकों में बिजली आपूर्ति कई घंटे तक बाधित रही।

राकेश गर्ग ने कहा कि बिजली से जुड़ी समस्या को लेकर बोर्ड के किसी भी अधिकारी से बात करने की कोशिश की जाती है तो अधिकतर समय अधिकारी फोन नहीं उठाते है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के स्थानीय विधायक बड़े-बड़े दावे करते हैं मगर हकीकत यह है कि बिजली सेवाएं बदहाली के दौर से गुजर रही है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story