अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जन्म उत्सव को लेकर नाहन रघुनाथ मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ आरंभ
नाहन, 18 अप्रैल (हि.स.)। सोमवार को अक्षय तृतीया है और भगवान परशुराम का जन्म उत्सव भी है। इस को लेकर सिरमौर जिला में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस पावन पर्व को लेकर आज नाहन के प्राचीन श्री रघुनाथ जी मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन आज से आरंभ हुआ जोकि कल यानी अक्षय तृतीया को भंडारे के साथ संपन्न होगा। शनिवार को रघुनाथ मंदिर में भगवान श्री राम के पूजन से अखण्ड रामायण पाठ आरंभ हुआ।
मंदिर पुजारी पण्डित प्रकाश दत्त शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जन्म उत्सव पर हर वर्ष मंदिर में आयोजन किया जाता है और अखण्ड रामायण पाठ आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी यह आयोजन पूरे धार्मिक आस्था से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम समाज को एक सूत्र में बांधने वाले जननायक माने जाते हैं और आज भी हमें समाज को संगठित रखने की जरूरत है। भगवान परशुराम की इस क्षेत्र में विशेष मान्यता है और उनका आशीर्वाद भी है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वो इस पूजा अर्चना में बड़ी में भाग लें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

