हिसार : लंबित मामलों की गंभीरता से जांच कर शीघ्र निपटाएं: सिद्धांत जैन
एसपी ने दिया पुलिस
व जनता के बीच सहभागिता बढ़ाने पर जोर
हिसार, 20 मई (हि.स.)।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं
कि वे लंबित मामलों की गंभीरता से जांच कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। इसके अलावा
उन्होंने पुलिस व जनता के बीच सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धांत
जैन बुधवार को अपराध समीक्षा गोष्ठी में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। गोष्ठी में
अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की जांच व वारंट निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक
में जिले के सभी प्रयवेक्षण अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने जिले में अपराध
की वर्तमान स्थिति, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की विवेचना, वारंट निष्पादन, पीओ/बदमाशों
की धरपकड़, साइबर अपराध और अन्य संवेदनशील मामलों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।
एसपी ने कहा कि
जनता की भागीदारी के बिना पुलिस व्यवस्था प्रभावी नहीं हो सकती। आमजन में सुरक्षा की
भावना को मजबूत करना और पुलिस पर विश्वास बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस
टीमों को फील्ड में सक्रिय रहकर लोगों से संवाद बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
एसपी ने अधिकारियों
को निर्देश दिए कि वे हर दिन की रिपोर्ट मुख्यालय को समय पर भेजें और किसी भी स्थिति
में तत्काल, प्रभावी व प्रोफेशनल कार्रवाई सुनिश्चित करें। एसपी ने कहा कि ड्यूटी पर
तैनात सभी पुलिसकर्मी अनुशासित, सतर्क और जिम्मेदार रवैया अपनाएं।
इस गोष्ठी में अतिरिक्त
पुलिस अधिक्षक मयंक मुदगिल, डीएसपी मुख्यालय क्राइम कमलजीत, उप पुलिस अधीक्षक अग्रोहा
किशोरी लाल, उप पुलिस अधीक्षक बरवाला सुमित कुमार, उप पुलिस अधीक्षक श्रद्धा सिंह,
उप पुलिस अधीक्षक दिव्या शर्मा, प्रवाचक उपनिरीक्षक बलवंत सिंह सहित सभी थाना प्रभारी,
चौकी इंचार्ज वा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

