हिसार में व्यापारी नेता बजरंग गर्ग से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में व्यापारी नेता बजरंग गर्ग से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार


पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर किया पेश

हिसार, 19 जून (हि.स.)। शहर पुलिस ने प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग

दास गर्ग से रंगदारी मांगने सहित अन्य मामलों में वांछित आरोपी को प्रोडक्शन वारंट

पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी दिनेश खैरमपुरिया पहले ही रंगदारी मांगने व महेन्द्र

शोरूम पर फायरिंग करके दहश फैलाने के आरोेप में जेल में बंद है। उसे पुलिस ने इस मामले

में प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार काे बताया कि शहर के सेक्टर 14 निवासी एवं प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष

बजरंग दास गर्ग की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार बजरंग दास

गर्ग को जान से मारने की धमकी, रंगदारी मांगने व आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न गंभीर

धाराओं के तहत यह केस दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी एवं

कानूनी आधार पर लगातार कार्रवाई करते हुए तथा प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के

विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई गई। जांच के दौरान आरोपी दिनेश उर्फ मीतू के

विदेश में रहने की जानकारी मिलने पर कार्रवाई करते हुए उसके लुक आउट नोटिस जारी करवाए

गए। बाद में आरोपी के भारत आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट प्राप्त

करके उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story