हिसार में लूटपाट करने वाले तीन बदमाश पकड़े, लूटी गई नकदी व सामान बरामद

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में लूटपाट करने वाले तीन बदमाश पकड़े, लूटी गई नकदी व सामान बरामद


पुलिस चौकी बालसमंद

ने की कार्रवाई

हिसार, 28 मई (हि.स.)। बालसमंद चौकी पुलिस

ने लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे

से लूटी गई नगदी राशि, मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

एएसआई जसवंत सिंह

ने गुरुवार काे बताया कि इस संबंध में 27 मई को चुली खुर्द निवासी अनिल कुमार ने शिकायत दी थी

कि जब वह रावलवास से पातन रोड की तरफ जा रहा था तो आरोपियों ने उसे भय दिखाकर उसके

साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन, नगद रुपये तथा मोटरसाइकिल लूट लिए। शिकायत पर तुरंत

मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देशानुसार

विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता व सीसीटीवी फुटेज के

आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बालसमंद निवासी प्रमोद, संजय व कुलदीप को गिरफ्तार

कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई राशि, मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद

कर ली है। पुलिस तीनाें आराेपियाें से पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story