हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के छह विद्यार्थियों का यूफ्लेक्स लिमिटेड में चयन, छह को मिली नौकरी

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के छह विद्यार्थियों का यूफ्लेक्स लिमिटेड में चयन, छह को मिली नौकरी


ऑफ-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 51 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, 18 साक्षात्कार

के लिए हुए शॉर्टलिस्ट

हिसार, 26 सितंबर (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से आयोजित यूफ्लेक्स लिमिटेड के ऑफ-कैंपस

प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के छह विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों

में बीटेक प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी से सोनाली राणा, पवन, राजीव, गोल्डी और मुकेश कुमार

तथा बीटेक पैकेजिंग टेक्नोलॉजी से मधुरेश कुमार वर्मा शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई

देते हुए कहा कि उद्योग आधारित प्लेसमेंट पहलों के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर

के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराने में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की महत्वपूर्ण भूमिका

है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने पेशेवर अवसरों का सही उपयोग करने और कार्यक्षेत्र

में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी चयनित

विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने शनिवार काे बताया कि प्लेसमेंट

ड्राइव में 2027 पासिंग आउट बैच के 51 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 18 विद्यार्थियों

को कंपनी परिसर में होने वाले व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जिसके

अंतिम चरण में छह विद्यार्थियों का चयन हुआ। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों के प्रदर्शन

की सराहना की।

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सहायक निदेशक डॉ. आदित्य वीर सिंह ने भी विद्यार्थियों

को बधाई दी और उन्हें तकनीकी ज्ञान एवं पेशेवर कौशल का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित

किया। ड्राइव का समन्वय बीटेक प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी के अंकित ने किया।

यूफ्लेक्स लिमिटेड फ्लेक्सिबल पैकेजिंग मटीरियल और समाधानों के क्षेत्र में

कार्यरत कंपनी है। वर्ष 1985 में स्थापित कंपनी पैकेजिंग वैल्यू चेन के विभिन्न क्षेत्रों

में काम करती है तथा भारत सहित कई देशों में इसकी विनिर्माण सुविधाएं हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story