हिसार के विहान ने राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट में मारी बाजी, हासिल किया दूसरा स्थान

WhatsApp Channel Join Now
हिसार के विहान ने राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट में मारी बाजी, हासिल किया दूसरा स्थान


जींद में आयोजित एआईटीए टूर्नामेंट में देशभर के खिलाड़ियों के बीच किया शानदार

प्रदर्शन

हिसार, 18 सितंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के तत्वावधान में

जींद स्थित हरियाणा टेनिस एसोसिएशन के कोर्ट पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के टेनिस टूर्नामेंट

में हिसार के होनहार खिलाड़ी विहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल

किया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा

लिया और सभी मुकाबलों में कड़ा संघर्ष देखने को मिला।

विहान ने अपने पहले मुकाबले से ही आक्रामक और संतुलित खेल का प्रदर्शन किया।

एक के बाद एक मुकाबले जीतते हुए उसने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। फाइनल मुकाबला बेहद

रोमांचक रहा, जिसमें विहान ने अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी। हालांकि वह खिताब

हासिल नहीं कर सका, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान

प्राप्त किया।

विहान ओपीजेएमएस स्कूल का छात्र है। उसकी इस उपलब्धि पर कोच निशांत यादव और

परिवारजनों ने खुशी जताते हुए उसे बधाई दी तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story