हिसार की रिद्धि सहित इंडियन ओपन थ्रो कॉम्पिटिशन के लिए हरियाणा की 46 सदस्यीय टीम घोषित

WhatsApp Channel Join Now
हिसार की रिद्धि सहित इंडियन ओपन थ्रो कॉम्पिटिशन के लिए हरियाणा की 46 सदस्यीय टीम घोषित


नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय खेल संस्थान,

पटियाला में 7 मार्च से शुरू होगी प्रतियोगिता

हिसार, 06 मार्च (हि.स.)। पांचवी इंडियन ओपन

थ्रो कॉम्पिटिशन का आयोजन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में

7 मार्च से 8 मार्च तक किया जाएगा। इस कॉम्पिटिशन में हरियाणा से 46 खिलाड़ियों का

दल भाग लेगा।

एथलैटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने

शुक्रवार काे बताया कि हरियाणा टीम में 13 महिला और 33 पुरुष शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता पुरुष,

महिला, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग में करवाई जाएगी। एथलैटिक्स हरियाणा के महासचिव

प्रदीप मलिक व मीडिया प्रभारी (खेल) सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि पांचवीं इंडियन ओपन थ्रो

कम्पीटिशन के महिला वर्ग डिस्कस थ्रो इवेंट में गरिमा, नेहा जागलान, प्रिया और सान्या

यादव भाग ले रही हैं। महिला वर्ग जेवलिन थ्रो इवेंट में सीमा भाग ले रही है, 20 साल

आयु वर्ग डिस्कस थ्रो इवेंट में रोनक, रिद्धी (हिसार) और मन्नत फौगाट भाग ले रही हैं।

हैमर थ्रो में खुशी और जैवलिन थ्रो इवेंट में भतेरी भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया

कि 18 साल आयु वर्ग शॉट पुट इवेंट में आरती और डिस्कस थ्रो इवेंट में अनीशा सिंहमार

भाग ले रही हैं और महिला वर्ग शॉट पुट इवेंट में योगिता भाग ले रही है। पुरुष वर्ग

में 33 एथलीट हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए इंडियन ओपन थ्रो कम्पटीशन (पटियाला)

में हरियाणा का गौरव बढ़ाएंगे। पुरुष वर्ग शॉट पुट इवेंट में संयम भाग ले रहा है और

डिस्कस थ्रो इवेंट में प्रतीक मान, रिषभ, सचिन सुहाग, अजय कुमार, आदित्य शर्मा और रविंद्र

भाग ले रहे हैं। हैमर थ्रो इवेंट अमित पुंडीर और दुपेन्द्र सिंह भाग ले रहे हैं जबकि

पुरुष वर्ग जैवलिन थ्रो इवेंट में प्रमोद और प्रतीक एवं युद्धवीर भाग ले रहे हैं। उन्होंने

बताया कि 20 साल शाटपुट इवेंट में हर्षित गहलोत, डिस्कस थ्रो इवेंट में रोशन कुमार,

वंश, संदीप ढाका और साहिल कादियान भाग ले रहे हैं। जेवलिन थ्रो इवेंट में विशाल और

युवराज भाग ले रहे हैं। हैमर थ्रो इवेंट में शुभम और अमन भाग ले रहे हैं। 18 साल आयु

वर्ग शॉट पुट इवेंट में नितेश कुमार, सहजप्रीत सिंह, निश्चय, युवराज सैनी और लक्ष्य

लांबा भाग लेंगे। डिस्कस थ्रो इवेंट में नितेश कुमार, कबीर जोगी, धीरज साहू, निश्चय,

सोमवीर सिंह, यश जागलान और अखिल कुमार भाग ले रहे हैं और 18 साल आयु वर्ग जैवलिन थ्रो

इवेंट में आदित्य और हर्षुल लांबा भाग ले रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story