हिसार : कार्यशालाओं के आयोजन से प्रतिभागियों के कौशल में होता विकास : विनोद छोकर

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : कार्यशालाओं के आयोजन से प्रतिभागियों के कौशल में होता विकास : विनोद छोकर


गुरु जम्भेश्वर

विश्वविद्यालय में एआईएसएचई (ऐशे) डाटा क्वालिटी एवं अनुपालन कार्यशाला आयोजित

हरियाणा के विभिन्न

जिलों से 120 प्रतिभागियों ने लिया भाग

हिसार, 27 फरवरी

(हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एआईएसएचई (ऐशे)

डाटा क्वालिटी एवं अनुपालन (कंपलाएंस) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में हरियाणा के विभिन्न जिलों से लगभग 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला में विश्वविद्यालय के कुलपति के तकनीकी सलाहकार (प्रशासनिक) प्रो. विनोद

छोकर मुख्यातिथि के रूप में जबकि उच्चतर शिक्षा निदेशालय उपनिदेशक एवं ऐशे इकाई, हरियाणा

की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. वीना रानी विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता रही। इसके अतिरिक्त,

उच्चतर शिक्षा निदेशालय, पंचकूला के शोध अधिकारी अशोक कुमार भी इसमें उपस्थित रहे।

अध्यक्षता कार्यशाला के समन्वयक व ऐशे के निदेशक मुकेश अरोड़ा ने की।

मुख्य अतिथि प्रो.

विनोद छोकर ने शुक्रवार काे अपने सम्बोधन में इस कार्यशाला के आयोजन के लिए बधाई दी तथा कहा कि इस

प्रकार की कार्यशालाओं के आयोजन से प्रतिभागियों के कौशल में विकास होता है तथा वे

ऐशे पोर्टल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्य वक्ता डाॅ.

वीना रानी ने ऐशे पोर्टल पर डाटा की शुद्धता और समयबद्ध अपलोडिंग के महत्व पर प्रकाश

डाला।

कार्यशाला समन्वयक

मुकेश अरोड़ा ने अपने स्वागत संबोधन में सभी अतिथियों, प्रतिभागियों तथा सभी विश्वविद्यालयों

एवं महाविद्यालयों के नोडल अधिकारियों का स्वागत किया। कार्यशाला के सफल आयोजन में

विश्वविद्यालय के पीडीयूसीआईसी के स्टाफ का विशेष योगदान रहा। उन्होंने बताया कि कार्यशाला

का मुख्य उद्देश्य नोडल अधिकारियों को ऐशे वेब पोर्टल पर सही एवं सटीक डाटा अपलोड करने

के लिए प्रशिक्षित करना रहा।

कार्यशाला के दौरान

प्रतिभागियों को डीसीएफ फॉर्मेट भरने एवं पोर्टल पर डाटा अपलोड करने से संबंधित संस्थान

की मूलभूत जानकारी, शिक्षकों का विवरण, गैर-शिक्षण स्टाफ का विवरण, विभिन्न संकायों/विभागों/केंद्रों

के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों का विवरण, कार्यक्रमों में नामांकित विद्यार्थियों

की जानकारी, प्रत्येक कार्यक्रम के अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम, विभिन्न मदों के

अंतर्गत प्राप्तियां एवं व्यय संबंधी वित्तीय जानकारी, उपलब्ध आधारभूत संरचना, छात्रवृत्ति,

ऋण एवं मान्यता संबंधी जानकारी दी गई। सिस्टम एनालिस्ट नवीन सांगवान ने धन्यवाद किया।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण से नोडल अधिकारी ऐशे पोर्टल पर गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित

डाटा अपलोड करने में सक्षम होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story