हिसार : कन्या गुरुकुल घिराय की छात्राओं के लिए ‘वीरांगना’ शिविर आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : कन्या गुरुकुल घिराय की छात्राओं के लिए ‘वीरांगना’ शिविर आयोजित


हिसार, 21 मार्च (हि.स.)। कन्या गुरुकुल घिराय

में सुराजसेवा फाउंडेशन की ओर से गुरुकुल की छात्राओं के लिए एक दिवसीय वीरांगना शिविर

का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान गुरुकुल की छात्राओं को आत्मरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण

प्रदान किया गया।

गुरुकुल प्राचार्या सुनीता आर्या ने शनिवार काे बताया कि

आज के दौर में बालिकाओं को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है। शिक्षा

के साथ-साथ उनका अपनी रक्षा खुद करने में निपुण होना भी जरूरी है। इसी को देखते हुए

गुरुकुल की छात्राओं के लिए यह विशेष शिविर आयोजित किया गया जिसमें छात्राओं को सुराजसेवा

फाउंडेशन संस्था की ओर से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर पूरा करने पर छात्राओं

को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान मिले प्रशिक्षण से गुरुकुल की छात्राएं उत्साहित नजर आइं शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। गुरुकुल कोषाध्यक्ष कर्मवीर शर्मा भी उपस्थित रहे और

अन्य अध्यापिकाएं भी शिविर में उपस्थिति रही। शिविर में गुरुकुल कोषाध्यक्ष कर्मवीर

शर्मा तथा गुरुकुल की अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story