हांसी में मिष्ठान भंडार के मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी

WhatsApp Channel Join Now
हांसी में मिष्ठान भंडार के मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी


हांसी में मिष्ठान भंडार के मालिक से मांगी 50 लाख की रंगदारी


बाइक सवार दो युवकों ने कारिंदे को थमाई पर्ची,

कहा अपने लाला को दे देना

पर्ची में लिखा -लाला, एक ही दिन का टाइम है

हांसी, 27 फरवरी (हि.स.)। सब्जी मंडी के समीप

व्यस्त बाजार में स्थित छोटू स्वीट्स के मालिक से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का

मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने पर डीएसपी रविन्द्र सांगवान, डीएसपी विनोद शंकर

तथा शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मिष्ठान

भंडार संचालक से मामले की जानकारी हासिल कर दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की

फुटेज चैक किए। दिनदहाड़े रंगदारी मांगे जाने की घटना से व्यापारियों में दहशत का

माहौल है। उधर, पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो युवकों को काबू करने का दावा

किया है।

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने

शुक्रवार को बातचीत में बताया कि रंगदारी मांगने की घटना के बाद दुकानदार को सुरक्षा

मुहैया कराई जा रही तथा दुकानदार से मामले की जानकारी लेकर आसपास के क्षेत्रों में

लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया

जाएगा। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास की है।

छोटू स्वीट्स के मालिक हन्नी उर्फ हिमांशु सपड़ा

ने बताया कि वह दुकान के अंदर काम कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक दुकान

पर आए और काउंटर पर मिठाई पैक कर रहे उसके कारिंदे को एक पर्ची पकड़ाकर कहा कि इसे

अपने लाला को दे देना। इसके बाद कारिंदा उसके पास आया और उसने वह पर्ची मुझे पकड़ाते

हुए कहा कि बाइक पर सवार दो युवक आपके लिए यह पर्ची देकर गये हैं। जब उसने पर्ची खोल

कर पढ़ी तो उसमें लिखा था कि लाला 50 लाख रुपए की फिरौती है और एक दिन का टाइम है बाकी

काम मेरा है और पर्ची में नीचे बासु उर्फ अनुराग और हिमांशु लिखा हुआ था।

हन्नी ने बताया कि पर्ची पढ़ने के बाद उसने डायल

112 और शहर थाना पुलिस में फोन कर मामले की सूचना पुलिस मार्केट व मार्केट प्रधान को

दी। छोटू स्वीट्स के मालिक हन्नी सपड़ा से रंगदारी मांगने की सूचना बाजार में आग की

तरह फैल गई जिसके बाद विधायक विनोद भयाना के बेटे साहिल भयाणा, सर्व व्यापार मंडल हांसी

प्रधान बजरंग बंसल, हांसी व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण तायल सहित विभिन्न मार्केट

के प्रधान व काफी संख्या में आसपास के दुकानदार व पुलिस मौके पर पहुंचे। मिष्ठान भंडार

संचालक से फिरौती मांगने की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस से दोनों आरोपितों को जल्द से

जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हुए दुकान के बाहर धरना लगाया।

पर्ची में लिखा था- लाला, 50 लाख रुपए की फिरौती

है

दुकान मालिक हन्नी ने बताया कि जब उसने पर्ची

पढ़ी तो उसमें लिखा था- लाला, 50 लाख की फिरौती है, एक दिन का टाइम है, बाकी काम मेरा

है। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद शंकर

और शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी

ली।

डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि पर्ची में बासु

उर्फ अनुराग और हिमांशु नाम लिखे हुए हैं। जो युवक पर्ची फेंक गए है, उनकी तलाश की

जा रही है। शहर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों

की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के दुकानदारों से

भी पूछताछ की जा रही है।

पुरानी सब्जी मंडी स्थित छोटू मिष्ठान भंडार

में दो नौजवान लड़कों द्वारा फिरौती मांगने संबंधी पर्ची फेंकने की घटना की सूचना मिलते

ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए। इसी के चलते सीआईए नारनौंद की

टीम ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की पहचान कर दो घंटे के अन्दर

अनुराग व हिमांशु नामक दोनों युवकों को काबू कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए

हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा मामले में आगामी पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जा

रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story