हरियाणा में भवनों की गुणवत्ता और सुरक्षा जांचेंगी विशेषज्ञ एजेंसियां, आवेदन आमंत्रित

WhatsApp Channel Join Now


चंडीगढ़, 12 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा में

भवन निर्माण की गुणवत्ता और इमारतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टाउन एंड

कंट्री प्लानिंग विभाग ने नई पहल की है। विभाग ने प्रदेश में थर्ड पार्टी

इंस्पेक्शन एजेंसियों,

फैक्ट

फाइंडिंग एजेंसियों और स्ट्रक्चरल ऑडिट एजेंसियों को पैनल में शामिल करने की

प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए योग्य और अनुभवी फर्मों व कंपनियों से आवेदन

आमंत्रित किए गए हैं।

इस व्यवस्था के तहत

अब भवन निर्माण की गुणवत्ता की जांच, निर्माण संबंधी शिकायतों की पड़ताल

और निर्माण पूरा होने के बाद इमारतों की संरचनात्मक मजबूती का ऑडिट करने के लिए

विशेषज्ञ एजेंसियों की सेवाएं ली जा सकेंगी। इसका उद्देश्य भवन निर्माण में

गुणवत्ता के मानकों का पालन सुनिश्चित करने के साथ इमारतों की सुरक्षा से जुड़े

पहलुओं की विशेषज्ञ स्तर पर जांच कराना है।

विभाग ने तीन

अलग-अलग श्रेणियों में एजेंसियों को सूचीबद्ध करने के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें

थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसियां निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने से

जुड़ी जांच करेंगी। फैक्ट फाइंडिंग एजेंसियों को निर्माण की गुणवत्ता से संबंधित

शिकायतों की जांच का जिम्मा दिया जा सकेगा। वहीं, स्ट्रक्चरल ऑडिट

एजेंसियां निर्माण पूरा होने के बाद भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा और मजबूती का

आकलन करेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775630 Articles

Share this story