हरियाणा में पराली जलाने की 89 घटनाओं की पुष्टि, 3.55 लाख रुपये का जुर्माना

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 12 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में इस वर्ष पराली जलाने की घटनाओं में भारी कमी आई है। सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 23 जिलों में अब तक आग लगने की 206 घटनाएं सामने आई हैं। इनमें से 89 मामलों में खेतों में फसल अवशेष जलाने की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने सभी 206 स्थानों का निरीक्षण किया है।

पराली जलाने के मामलों में नियमानुसार

कार्रवाई करते हुए 62 चालान के माध्यम से 3.55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 2.30 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, 74 एफआईआर दर्ज की गई हैं तथा 19 मामलों में संबंधित

खेतों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई है।

हरियाणा सरकार के अनुसार भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम,

महेंद्रगढ़, नूंह और रेवाड़ी में पराली जलाने

की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है। पंचकूला में आग लगने की एक घटना सामने आई, लेकिन खेत में फसल अवशेष जलने की पुष्टि नहीं हुई। वहीं, हिसार और हांसी में छह-छह घटनाएं दर्ज की गई हैं। उन्होंने बताया कि सरकार

द्वारा निगरानी व्यवस्था को प्रभावशाली बनाने के लिए अधिकारियों की जवाबदेही भी तय

की है। ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में 109 नोडल अधिकारियों

को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, ताकि पराली प्रबंधन

अभियान के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की ढिलाई न रहे।

इस वर्ष किसानों को सुपर सीडर, बेलर सहित विभिन्न प्रकार की 13,200 कृषि मशीनें वितरित की गई हैं। इन मशीनों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। इसके अलावा, फसल

अवशेष प्रबंधन अपनाने वाले किसानों को 1,200 रुपये प्रति

एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत अबकि बार

लगभग 500 करोड़ रुपये किसानों को दिए जाएंगे। हॉटस्पॉट

गांवों में 79 सेंसर स्थापित किए गए हैं, जबकि विभिन्न जिलों में 36 ड्रोन के माध्यम से

लगातार निगरानी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775630 Articles

Share this story