हरियाणा के विकास में युवा देंगे सुझाव

WhatsApp Channel Join Now

कॉलेजों में होगा युवा रिफॉर्म्स फॉर विकसित हरियाणा का आयोजन

चंडीगढ़, 10 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा के उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी, एडिड और सेल्फ फाइनेंसिंग कॉलेजों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत नवंबर 2026 में कॉलेजों में 7 दिवसीय कार्यक्रम 'रिफॉर्म उत्सव 2026- युवा रिफॉर्म्स फॉर विकसित हरियाणा' आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सरकारी प्रणालियों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार के लिए सुझाव देने का अवसर देना है। उच्च शिक्षा महानिदेशक ने सभी कॉलेज प्राचार्यों को नवंबर में 7 दिनों का विशेष शेड्यूल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

कॉलेजों को कार्यक्रम पूरा होने के 3 कार्यदिवस के भीतर गतिविधियों और छात्रों के सुझावों की विस्तृत रिपोर्ट ईमेल के माध्यम से भेजनी होगी। कार्यक्रम के दौरान मिलने वाले सुझावों को 2 श्रेणियों में रखा जाएगा। ऐसे सुधार जिन्हें कम प्रक्रियात्मक बदलाव और कम समय में लागू किया जा सकता है। ऐसे बदलाव जिनके लिए विस्तृत योजना, नीतिगत बदलाव, तकनीकी हस्तक्षेप या संस्थागत सुधार की जरूरत होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774949 Articles

Share this story