हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन हुए लाइव

WhatsApp Channel Join Now


- 27 नवंबर तक अभ्यर्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

-28 एवं 29 नवंबर को विवरणों में कर सकते हैं ऑनलाइन संशोधन

चंडीगढ़, 18 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा 26 एवं 27 दिसंबर को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2026 (एचटेट) लेवल-1, 2 व 3 का आयोजन करवाया जा रहा है। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2026 के लिए 18 नवंबर, 2026 से आवेदन फार्म लाइव कर दिए गए हैं। परीक्षा से संबंधित सूचना बुलेटिन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर निर्देशों को ध्यान से पढकऱ/समझकर 27 नवंबर, 2026 (रात्रि 23:59 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु अभ्यर्थी यदि एक लेवल के लिए आवेदन करता है तो उसे 1200 रूपये, दो लेवलों के लिए 2000 रूपये तथा तीनों लेवलों के लिए 2600 रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसी प्रकार हरियाणा के अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित तथा दिव्यांग अभ्यर्थी यदि एक लेवल के लिए आवेदन करता है तो उसे 700 रूपये, दो लेवलों के लिए 1100 रूपये तथा तीनों लेवलों के लिए 1400 रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779456 Articles

Share this story