सोनीपत: सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों व उनके क्रियान्वयन से अपडेट रहें कार्यकर्ता : निखिल मदान

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों व उनके क्रियान्वयन से अपडेट रहें कार्यकर्ता : निखिल मदान


प्रशिक्षण अभियान में विधायक निखिल ने योजनाओं की जानकारी दी

सोनीपत, 07 मार्च (हि.स.)। विधायक निखिल मदान ने केंद्र व हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं काे जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और

उनके क्रियान्वयन से बारे अपडेट रहना है ताकि लोगों को सही जानकारी दी जा सके।

विधायक निखिल मदान शनिवार काे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम

काे संबाेधित कर रहे थे। उन्होंने अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा

कि इन सिद्धा्ंतों के आधार पर ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का

प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय

को स्मरण करते हुए कहा कि इन महापुरुषों के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में

मार्गदर्शन देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास

की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा भी

नई प्रगति की राह पर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य केवल

लाभार्थी तैयार करना नहीं बल्कि नागरिकों को जिम्मेदार बनाते हुए देश के विकास में

उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में चार करोड़ से अधिक

लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। जल जीवन मिशन के माध्यम से 15 करोड से अधिक

परिवारों को घर तक नल से जल की सुविधा दी गई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत

10 करोड़ से अधिक परिवारों को निःशुल्क गैस चूल्हा और एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। स्वच्छ

भारत मिशन के अंतर्गत 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान भारत योजना

के तहत पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है और इसके अंतर्गत

41 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक सीधे उनके खातों में भेजे

जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत करोड़ों लोगों को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध

कराया गया है, जबकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल खराब होने पर किसानों

को मुआवजा दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण देवीदास, आजाद नेहरा, राजकुमार शर्मा, नीरज आत्रेय, संजय

वर्मा, भूपेंद्र गहलावत, सुनीता लोहचब, मनोज जैन, संगीता सैनी, किरण बाला, शशिकांत

भारद्वाज, अतुल जैन, बबीता दहिया, कुलदीप वत्स, कली राम, अनिल ग्रोवर आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story