सोनीपत: सड़कों से मिट्टी और सीएंडडी वेस्ट उठाने का अभियान चलाएंगे : मेयर राजीव जैन

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: सड़कों से मिट्टी और सीएंडडी वेस्ट उठाने का अभियान चलाएंगे : मेयर राजीव जैन


सोनीपत, 17 अक्टूबर (हि.स.)। सोनीपत

नगर निगम मेयर राजीव जैन ने शनिवार काे कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए वायु

गुणवत्ता सुधार का विशेषण अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत सड़कों के किनारे जमा मिट्टी

और सीएंडडी वेस्ट (निर्माण एवं तोड़फोड़ से निकलने वाला मलबा) उठाने का अभियान शुरू

किया जाएगा। इसके साथ ही सड़कों के किनारे कच्चे हिस्सों पर टाइलें लगाने का कार्य

भी किया जाएगा।

स्वच्छ,

सुंदर एवं स्वस्थ सोनीपत अभियान के अंतर्गत शनिवार को तिरंगा चौक से महाराजा सूरजमल

चौक तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें पार्षद राजकुमार शर्मा, हवासिंह पहलवान,

ईश्वर कौशिक, देवेश, विकास, श्री प्रकाश, आनंद वृद्धाश्रम, मुख्य सफाई निरीक्षक सितेंद्र

दहिया, अनेक सफाई अधिकारी और सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ भारी संख्या में स्वच्छता

प्रहारी और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। इस दौरान सड़क के किनारों पर उगी घास और झाड़ियों

को हटाया गया तथा जमा मिट्टी की सफाई की गई। इसके अलावा सड़क के डिवाइडर की भी सफाई

की गई, जिससे क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया जा सके। अभियान के दौरान दुकानदारों से भी

अपील की गई कि वे अपनी दुकानों के आसपास सफाई रखें और कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही

डालें। महापौर

राजीव जैन ने कहा कि जिस तरह दिवाली से पूर्व हम अपने घरों प्रतिष्ठानों को साफ करते

हैं इस तरह हम अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम के

साथ-साथ आम नागरिकों और व्यापारियों की भागीदारी भी जरूरी है। सभी के सहयोग से ही सोनीपत

को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर बनाया जा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762612 Articles

Share this story