सोनीपत: विश्व अर्निस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: विश्व अर्निस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक


सोनीपत, 06 अगस्त (हि.स.)। नई दिल्ली

के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में एक से चार अगस्त तक आयोजित 18वीं डब्ल्यूईकेएएफ विश्व

अर्निस चैंपियनशिप में सोनीपत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण,

दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर हरियाणा तथा देश का गौरव बढ़ाया। गुरुवार को खिलाड़ियों

के सोनीपत रेलवे स्टेशन पहुंचने पर नगर निगम के मेयर राजीव जैन ने फूल-मालाएं पहनाकर

उनका स्वागत किया।

इसके

बाद गांव असावरपुर स्थित सरस्वती स्कूल में खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया

गया। विद्यालय प्रबंधक जोगिंदर सिंह और प्रधानाचार्या प्रवीन देवी ने खिलाड़ियों का

स्वागत किया। कार्यक्रम में मेयर राजीव जैन ने कहा कि खिलाड़ियों को खेलों से जुड़ी

मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय

प्रबन्धन प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ हमेशा सहयोग के लिए खड़ा रहेगा। प्रतियोगिता

में अंश लवेरा निवासी राई और देवव्रत निवासी राई ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण

पदक जीते। प्रिंस निवासी राई और दीपांशी निवासी नाहरी ने रजत पदक हासिल किया, जबकि

कार्तिक निवासी गढ़ी मुरथल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

खिलाड़ियों

की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, खेल प्रेमियों और जिलेवासियों में खुशी का माहौल है।

खिलाड़ियों ने अनुशासन, कड़ी मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर

पर भारत का तिरंगा बुलंद किया। समारोह में सभी पदक विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके

उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और विश्वास जताया गया कि वे आगे भी देश के लिए इसी तरह

पदक जीतते रहेंगे।

इस अवसर

पर नवीन डीपी, राजेश कोच, सुनीता राई, रितु, शारदा, प्रदीप, पवन कुमार, वकीला, ज्योति,

अंजू आदि विद्यालय के अध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित

रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story