सोनीपत: विधायक ने सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण जागरूकता अभियान शुरू किया

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: विधायक ने सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण जागरूकता अभियान शुरू किया


सोनीपत: विधायक ने सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण जागरूकता अभियान शुरू किया


सोनीपत, 28 फ़रवरी (हि.स.)। विधायक

निखिल मदान ने सोनीपत जिला में 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर

से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत शनिवार काे की। उधर उपायुक्त सुशील सारवान व सीएमओ

डाॅ. ज्योत्सना के नेतृत्व में सभी सरकारी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित

कर अभिभावकों और छात्राओं को जागरूक किया गया।

विधायक

निखिल मदान ने सभी जिलावासियों से अपील करी की सभी पात्र बालिकाओं का सर्वाइकल कैंसर

जैसी गंभीर बिमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं। अपने क्षेत्र की संबंधित सीएचसी

केन्द्र पर जाकर इस टीकाकरण अभियान का लाथ उठाए व जिला प्रशासन का सहयोग करे।

सीएमओ

डाॅ. ज्योत्सना ने बताया कि जिला के नागरिक अस्पताल व सभी सीएचसी

केन्द्रों पर टीकाकरण अभियान की शुरूआत आज से हो गई है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण

के लिए बेटियांे को आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लाना आवश्यक है। आधार कार्ड से पंजीकरण

किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण का पूरा रिकार्ड यू-वीन पोर्टल पर दर्ज किया

जाएगा। एचपीवी

अर्थात ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीका सुरक्षित और प्रभावी है। समय पर टीकाकरण कराने से

भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अधिकारियों ने

अभिभावकों की शंकाओं का समाधान भी किया।

उपायुक्त

सुशील सारवान ने कहा कि किशोरियों का स्वास्थ्य

जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बेटियों

को लाभ पहुंचाना है। विद्यालय स्तर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य

अभिभावकों से सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि वे सही जानकारी प्राप्त कर सकारात्मक

निर्णय ले सकें। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. नीरज यादव ने बताया कि नागरिक अस्पताल और

सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। टीकाकरण के

लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अनिवार्य है। आधार के माध्यम से पंजीकरण किया जाएगा

तथा पूरा अभिलेख यू-वीन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। उपायुक्त ने अभिभावकों से अपील

की कि वे अपनी बेटियों का टीकाकरण अवश्य करवाएं और इस जनहित अभियान को सफल बनाने में

सहयोग दें।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story