सोनीपत: राष्ट्रीय खेलों के 11 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: राष्ट्रीय खेलों के 11 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया


-नव ज्योति शिक्षा सदन में हरियाणा

दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम

-वार्ड-7 के विकास कार्यों के लिए

पार्षद ने मुख्यमंत्री का आभार जताया

सोनीपत, 31 अक्टूबर (हि.स.)। गन्नौर

के जेपी डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 में शानदार

प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित कुल 11 पदक जीतकर विद्यालय

और क्षेत्र का नाम रोशन किया। नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम सहित

दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अलग-अलग

खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कबड्डी

की अंडर-19 प्रतियोगिता में अजय, आर्यन, जतिन और वंश ने स्वर्ण पदक हासिल किया। ताइक्वांडो

में भव्य ने स्वर्ण और अंशिका ने कांस्य पदक जीता। मुक्केबाजी में हर्ष और यश ने स्वर्ण,

ऋतिक ने रजत तथा रितेश ने कांस्य पदक हासिल किया। तीरंदाजी में सिया ने रजत पदक जीतकर

विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय की प्राचार्य कविता नागपाल ने सभी पदक विजेताओं

को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, ईमानदारी और टीम भावना विकसित होती है।

उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पदक

विजेताओं को 5100 रुपये के चेक देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की सफलता में प्रशिक्षक

राकेश, सचिन, मनोज और मनजीत का विशेष योगदान रहा।

उधर,

गन्नौर के खुबड़ू भांवर स्थित नव ज्योति शिक्षा सदन में हरियाणा दिवस उत्साह के साथ

मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हरियाणवी वेशभूषा पहनकर प्रदेश की संस्कृति

और परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। गुलाब सिंह, धर्मपाल, सतवंती और शकुंतला मुख्य अतिथि

के रूप में शामिल हुए। विद्यालय की ओर से अतिथियों को भगवद्गीता और समृद्धि चिह्न भेंट

कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान

सतवंती ने हरियाणा दिवस और विद्यालय पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों हुनर,

विन्नी, मानसी और पल्लवी ने भाषणों के माध्यम से हरियाणा के इतिहास और उपलब्धियों की

जानकारी दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769943 Articles

Share this story