सोनीपत में पुलिस की मानवीय पहल, चुनाव में बुजुर्गों और दिव्यांगों के बने सहयाेगी

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत में पुलिस की मानवीय पहल, चुनाव में बुजुर्गों और दिव्यांगों के बने सहयाेगी


सोनीपत, 10 मई (हि.स.)। सोनीपत

नगर निगम आम चुनाव 2026 के दौरान मतदान केंद्रों पर रविवार को पुलिस की मानवीय पहल

चर्चा का विषय बनी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस ने दिव्यांग, बुजुर्ग और जरूरतमंद

मतदाताओं की मदद कर लोकतंत्र के इस पर्व को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस

आयुक्त ममता सिंह के निर्देश पर सभी मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष

रूप से सेवा भाव के साथ ड्यूटी करने को कहा गया था, जिसका सकारात्मक असर पूरे शहर में

दिखाई दिया।

मतदान

के दिन कई केंद्रों पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था

की गई। पुलिसकर्मियों ने मतदाताओं को वाहन से उतरने से लेकर मतदान कक्ष तक सुरक्षित

पहुंचाने में सहयोग दिया। लाइन में खड़े होने में असमर्थ लोगों को प्राथमिकता देकर

मतदान करवाया गया। कई स्थानों पर पुलिस जवान बुजुर्गों को सहारा देकर बूथ तक ले जाते

दिखाई दिए, जिससे मतदाताओं में सम्मान और भरोसे की भावना मजबूत हुई।

एक मतदान

केंद्र पर दिव्यांग मतदाता को परिवार के साथ बूथ तक पहुंचाने में पुलिस ने सक्रिय सहयोग

किया। दूसरे केंद्र पर महिला पुलिसकर्मियों ने व्हीलचेयर पर आई बुजुर्ग महिला को मतदान

कक्ष तक पहुंचाया। बूथ संख्या 37 पर एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षित मतदान कराने में

पुलिस की तत्परता देखने को मिली। ऐसे कई दृश्य पूरे दिन शहर के अलग-अलग केंद्रों पर

नजर आए।

पुलिस

का कहना है कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुगम बनाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी

थी, लेकिन हर मतदाता की सुविधा सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी समझा गया। आम नागरिकों

ने पुलिस के सहयोगात्मक और संवेदनशील व्यवहार की सराहना की। चुनाव

ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संवेदनशीलता और सेवा भाव के निर्देशों का असर स्पष्ट दिखा।

इस पहल ने मतदान प्रक्रिया को आसान बनाया और यह संदेश दिया कि लोकतंत्र में हर मतदाता

की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story