सोनीपत में नकली हार्पिक बरामद, दुकानदार पर मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत में नकली हार्पिक बरामद, दुकानदार पर मामला दर्ज


सोनीपत, 20 मार्च (हि.स.)। सोनीपत

में पुलिस और अधिकृत निजी एजेंसी की संयुक्त कार्रवाई में नकली हार्पिक बेचने का मामला

सामने आया है। शिकायत के आधार पर गन्नौर क्षेत्र की पुरानी सब्जी मंडी स्थित एक किराना

दुकान पर शुक्रवार को छापा मारकर 100 से अधिक नकली बोतलें बरामद की हैं । पुलिस ने आरोपी

दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिल्ली

निवासी पुनीत ढींगरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे एक निजी कंपनी में वरिष्ठ

प्रबंधक हैं और कंपनी की ओर से नकली उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत हैं।

सर्वे के दौरान गन्नौर की पुरानी मंडी में एक दुकान पर नकली हारपिक बिकने की जानकारी

मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

शिकायत

मिलने पर थाना गन्नौर की टीम ने एसआई जगदीश के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ संबंधित

दुकान पर छापा मारा। मौके पर दुकान संचालक को बुलाकर स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में

तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दुकान में रखी पेटियों से बड़ी मात्रा में नकली हारपिक

बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार 500 एमएल की 57 बोतलें और 200 एमएल की 48 बोतलें नकली पाई

गईं। इस प्रकार कुल 100 से अधिक बोतलें जब्त की गईं। आरोपी पर कॉपीराइट अधिनियम के

तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और यह पता लगाया जा

रहा है कि नकली उत्पादों की आपूर्ति कहां से हो रही थी। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों

पर भी कार्रवाई की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story