सोनीपत में दूषित मिठाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 600 किलो रसगुल्ले नष्ट

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत में दूषित मिठाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 600 किलो रसगुल्ले नष्ट


सोनीपत, 01 नवंबर (हि.स.)। सोनीपत के राई गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार

देर रात रसगुल्ला बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर 600 किलो रसगुल्ले और 20 किलो

खराब छेना नष्ट करवाया। विभाग ने खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर फैक्ट्री

का पंजीकरण भी रद्द कर दिया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र पूनिया के

नेतृत्व में की गई।

जांच के दौरान फैक्ट्री में तैयार रसगुल्लों और मिठाई बनाने

में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता संदिग्ध मिली। अधिकारियों के अनुसार, रसगुल्लों

को दूषित और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाया गया। इसके बाद करीब छह क्विंटल रसगुल्लों

को गड्ढा खुदवाकर दबाकर नष्ट करवाया गया। फैक्ट्री में मिला करीब 20 किलो खराब छेना

भी नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों की शुरुआती जांच के लिए

मोबाइल खाद्य जांच वैन भी मौके पर बुलाई गई। टीम ने फैक्ट्री में मौजूद खाद्य सामग्री

की गुणवत्ता की जांच की और उसकी स्थिति का जायजा लिया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मानकों

की अनदेखी मिलने पर फैक्ट्री का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र पूनिया ने कहा कि लोगों की

सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। त्योहारों के दौरान मिठाइयों

और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटी और खराब गुणवत्ता वाले

खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जिलेभर में जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। खाद्य पदार्थों

में मिलावट करने या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

की जाएगी। विभाग का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना और उनके

स्वास्थ्य की रक्षा करना है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770639 Articles

Share this story