सोनीपत: मिलावटखोरी रोकने को बने कानून,मेेयर नेे प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: मिलावटखोरी रोकने को बने कानून,मेेयर नेे प्रधानमंत्री को लिखा पत्र


सोनीपत, 16 जून (हि.स.)। सोनीपत नगर निगम के मेयर राजीव

जैन ने मंगलवार को बताया कि बाजार में दूध, घी, पनीर, मावा, मसाले, दालों सहित दैनिक

उपयोग की कई वस्तुओं में मिलावट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही नकली

ब्रांड और नकली दवाइयों का कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है, जो लोगों के स्वास्थ्य के

लिए गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होंने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों और नकली दवाइयों

के सेवन से लोगों में गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं और आमजन का स्वास्थ्य प्रभावित हो

रहा है।

मेयर

ने कहा कि देश में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम लागू होने के बावजूद मिलावटखोरी

पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। यह मुद्दा कई बार संसद में भी उठ चुका है, लेकिन

अब इस समस्या से निपटने के लिए और अधिक प्रभावी तथा कठोर कानून की आवश्यकता है।

उन्होंने

प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि मिलावटखोरी को गंभीर अपराध की श्रेणी में रखा जाए और

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि जनता के स्वास्थ्य

से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर दंड ही इस समस्या का स्थायी समाधान साबित हो सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story