सोनीपत: मिनी सचिवालय मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति सुरक्षित उतारा

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: मिनी सचिवालय मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति सुरक्षित उतारा


सोनीपत, 02 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत

के मिनी सचिवालय स्थित पुराने डीसी कार्यालय की छत पर लगे मोबाइल टावर पर गुरुवार सुबह

एक व्यक्ति के चढ़ जाने से कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंम्प मच गया। सुबह

हुई इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भीड़ एकत्रित

हो गई।

करीब

दो घंटे बाद जब वसीका नवीस और खोखा संचालको ने दुकानें खोलीं तो उनकी नजर टावर पर बैठे

व्यक्ति पर पड़ी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस और प्रशासनिक

अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की गई।

काफी

देर तक समझाने के बाद पुलिस ने सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को सुरक्षित

नीचे उतार लिया। टावर पर बैठे व्यक्ति ने नीचे उतरने से पहले भूख लगने की बात कही और

दूध की थैली मंगवाई। पुलिस ने रस्सी के जरिए दूध की थैली ऊपर पहुंचाई। उसने टावर पर

ही दूध पिया और फिर नीचे उतरने को तैयार हो गया। नीचे उतरने के बाद व्यक्ति ने अपनी

निजी परेशानियां बताईं। उसने कहा कि वह अविवाहित है और 56 वर्ष की उम्र होने के बावजूद

उसकी शादी नहीं हुई। उसने बताया कि गांव के अन्य लोग पिछले दो वर्ष से पेंशन ले रहे

हैं, लेकिन उसे अभी तक पेंशन नहीं मिली, जबकि कई लोग लगभग 72 हजार रुपये प्राप्त कर

चुके हैं। उसने

यह आरोप भी लगाया कि उसकी एक एकड़ जमीन पर टावर लगाया गया था, जिसके बदले उसे केवल

90 हजार रुपये मुआवजा मिला, जबकि अब इसी तरह के मामलों में एक करोड़ रुपये तक मुआवजा

दिया जा रहा है। उसने उचित मुआवजा देने की मांग की।

पुलिस

के अनुसार यह व्यक्ति छह वर्ष पहले अपने गांव में टावर पर चढ़कर विरोध कर चुका है और

उस समय लगभग 14 दिन तक वहीं रहा था। पुलिस का कहना है कि वह नशे का आदी है। फिलहाल

उसे सुरक्षित उतार लिया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रंण में है।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story