सोनीपत: बरसात में जनसुविधाएं बाधित न हों, सभी विभाग अर्लट रहें: उपायुक्त

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: बरसात में जनसुविधाएं बाधित न हों, सभी विभाग अर्लट रहें: उपायुक्त


सोनीपत, 24 जुलाई (हि.स.)। उपायुक्त

नेहा सिंह ने बरसात के मौसम को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को सतर्कता के साथ काम

करने के शुक्रवार को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं में किसी प्रकार

की बाधा नहीं आनी चाहिए। जिन स्थानों पर जलभराव की समस्या रहती है, उन्हें हॉटस्पॉट

के रूप में चिन्हित कर वहां पानी निकासी की विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। मानसून

के दौरान लोगों को सुरक्षित और निर्बाध सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता

है। गन्नौर सोनीपत में बरसाती जलभराव से लोगों को परेशानी हुई।

लघु

सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने बरसाती तैयारियों, सीएम विंडो, समाधान

शिविर, म्हारी सड़क पोर्टल और ई-ऑफिस प्रणाली सहित विभिन्न जनहित के मामलों की समीक्षा

की। उन्होंने कहा कि जलभराव केवल आवागमन ही नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा

को भी प्रभावित करता है। इसलिए संबंधित विभाग समन्वय के साथ काम करें और हॉटस्पॉट स्थानों

पर पंपिंग सेट, मशीनें तथा कर्मचारियों की पहले से तैनाती सुनिश्चित करें, ताकि बारिश

के दौरान तुरंत कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने

बिजली निगम के अधिकारियों को बिजली लाइनों से सटने वाले पेड़ों की समय रहते छंटाई कराने

के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि काटी गई टहनियां तुरंत हटाई जाएं, ताकि बिजली आपूर्ति

और यातायात प्रभावित न हो। लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और संबंधित एजेंसियों को जिले

की मुख्य और आंतरिक सड़कों का निरीक्षण कर सभी गड्ढे प्राथमिकता के आधार पर भरने के

निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि खराब सड़कों से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है और मरम्मत

कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त

ने म्हारी सड़क पोर्टल, समाधान शिविर और सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते

हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की

जाएगी। साथ ही सभी विभागों को निर्देश दिए गए कि विभागीय पत्राचार पूरी तरह ई-ऑफिस

प्रणाली के माध्यम से किया जाए, जिससे काम में तेजी और पारदर्शिता बनी रहे। बैठक में

एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र, एसडीएम गोहाना अंकित कुमार, एसडीएम गन्नौर प्रवेश कादियान,

एसडीएम खरखौदा अमित कुमार, सीईओ जिला परिषद डॉ. अनमोल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त

मीतू धनखड़, एसीपी मलकित सिंह, डीडीपीओ मनीष मलिक सहित सभी तहसीलदार, बीडीपीओ व अन्य

अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story