सोनीपत: प्रताप स्कूल के विश्वजीत और मयंक ने राष्ट्रीय जूडो में स्वर्ण जीते
सोनीपत, 06 अक्टूबर (हि.स.)। प्रताप
स्कूल के खिलाड़ियों ने सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते
हुए दो स्वर्ण पदक जीते हैं। आसंध, करनाल में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-17 के 60 किलोग्राम
भार वर्ग में विश्वजीत मलिक और 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में मयंक सांगवान ने
स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों ने अपने-अपने भार वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अंडर-17
चैम्पियनशिप में विद्यालय का नाम रोशन किया। मंगलवार को विजेताओं का स्कूल परिसर में
स्वागत किया गया।
द्रोणाचार्य
अवार्डी एवं स्कूल के खेल निदेशक ओम प्रकाश दहिया, प्रधानाचार्या दया दहिया, शैक्षणिक
निदेशक डॉ. सुबोध दहिया, जूडो प्रशिक्षक रोहित दहिया, मोहित पंवार और शिक्षण स्टाफ
मौजूद रहा। सभी ने खिलाड़ियों को बधाई दी। ओम प्रकाश दहिया ने कहा कि विश्वजीत और मयंक
राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ी अब तक राष्ट्रीय
स्तर पर तीन-तीन पदक जीत चुके हैं। दोनों का राष्ट्रीय स्कूल खेलों के लिए भी चयन हुआ
है, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है। हरियाणा जूडो एसोसिएशन की महासचिव रेणु काजला
की ओर से दोनों स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप 2100-2100 रुपये दिए गए।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने दोनों खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान की।
डॉ.
सुबोध दहिया ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। खिलाड़ियों
ने मेहनत, लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। विश्वजीत मलिक और मयंक सांगवान
ने सफलता का श्रेय माता-पिता, स्कूल प्रबंधन, प्रशिक्षकों और अपनी मेहनत को दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

