सोनीपत: पुलिस-व्यापारी संवाद से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी: निधि नैन

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: पुलिस-व्यापारी संवाद से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी: निधि नैन


सोनीपत, 16 जुलाई (हि.स.)। सोनीपत

शहर में सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराधमुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से सोनीपत पुलिस

ने व्यापारियों के साथ गुरुवार को बैठक की । पुलिस आयुक्त ममता सिंह के निर्देश पर अब प्रत्येक माह पुलिस और व्यापारियों

के बीच बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों का समय पर समाधान

किया जा सके।

इसी

कड़ी में गुरुवार को सिटी थाना परिसर में सहायक पुलिस आयुक्त (सिटी-2) निधि नैन की

अध्यक्षता में संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक

कुमार सहित पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। वहीं जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला,

वरिष्ठ उपप्रधान रामनारायण गोयल, शहरी कार्यकारी प्रधान पवन तनेजा, केमिस्ट एसोसिएशन

के सुरेश कादियान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

व्यापारियों

ने बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण, चोरी की घटनाओं, पुलिस गश्त बढ़ाने, नशे के अवैध कारोबार

पर सख्त कार्रवाई, भीख मंगवाने वाले गिरोहों पर रोक तथा बाजारों में अधिक सीसीटीवी

कैमरे लगाने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पुलिस अधिकारियों ने सभी सुझावों पर गंभीरता

से कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

एसीपी

निधि नैन ने कहा कि पुलिस और आमजन एक-दूसरे के सहयोगी हैं। समाज की भागीदारी के बिना

प्रभावी कानून व्यवस्था संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि नियमित संवाद से समस्याओं का

त्वरित समाधान होगा और शहर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत बनेगी। जिला व्यापार

मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस और व्यापारियों

के बीच निरंतर संवाद से आपसी विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापार मंडल

शहर को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के हर अभियान में

पूरा सहयोग देगा। सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई बैठक में पुलिस और व्यापारियों

ने एकमत होकर कहा कि जनसहभागिता, पारदर्शिता और नियमित संवाद के माध्यम से ही सोनीपत

को अपराधमुक्त, सुरक्षित और बेहतर शहर बनाया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story