सोनीपत: डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त करने पर प्रदीप सांगवान ने दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त करने पर प्रदीप सांगवान ने दी बधाई


सोनीपत, 13 अक्टूबर (हि.स.)। सोनीपत

से बरोदा हलके के पूर्व भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सांगवान ने मंगलवार को गुरुग्राम स्थित

निवास पर पहुंचकर पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त होने पर

बधाई दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डॉ. सुधा यादव को यह जिम्मेदारी सौंपी है। वह

भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य भी हैं।

प्रदीप

सांगवान ने कहा कि डॉ. सुधा यादव की नियुक्ति हरियाणा के लिए गर्व की बात है। उनके

लंबे राजनीतिक अनुभव और शैक्षणिक योग्यता से कर्नाटक में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने

में मदद मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. यादव अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा

से निभाएंगी।

उन्होंने

कहा कि राज्यपाल का पद केवल संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता के हितों की रक्षा

और केंद्र तथा राज्य के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। इस

पद पर रहते हुए शिक्षा, सामाजिक कल्याण और विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना

जरूरी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760107 Articles

Share this story