सोनीपत: छह महीने बाद मिला नाबालिग, परिजनों में लौटी खुशियां

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: छह महीने बाद मिला नाबालिग, परिजनों में लौटी खुशियां


सोनीपत, 21 मई (हि.स.)। सोनीपत पुलिस की जनसहायता अभियान के तहत थाना बहालगढ़

पुलिस ने छह महीने से लापता एक नाबालिग बच्चे को सकुशल ढूंढकर गुरुवार को उसके परिजनों

से मिलवाया। पुलिस

प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने गुरुवार काे बताया कि 20 मई की आधी रात थाना प्रभारी महेश कुमार अपनी

टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बहालगढ़ चौक पर चौदह वर्षीय एक लड़का

लावारिस हालत में घूमता मिला।

पुलिस टीम ने बच्चे से पूछताछ कर उसकी पहचान की। जांच

में पता चला कि वह बहालगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है और करीब छह महीने

पहले घर से लापता हो गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चा अपने परिवार का इकलौता

पुत्र है। उसकी माता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि पिता बुजुर्ग हैं। बच्चे के

मिलने की सूचना मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल बन गया। सोनीपत पुलिस ने आवश्यक

कार्रवाई पूरी करने के बाद नाबालिग को उसके चचेरे भाई के सुपुर्द कर दिया। परिजनों

ने बच्चे को सुरक्षित वापस मिलाने पर पुलिस का आभार जताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story