सोनीपत के विशाल मलिक ने ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर में जीता रजत पदक

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत के विशाल मलिक ने ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर में जीता रजत पदक


सोनीपत, 21 अगस्त (हि.स.)। हैदराबाद

में आयोजित 11वीं ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2026-27 में प्रताप स्कूल,

खरखौदा के खिलाड़ी विशाल मलिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लस 100 किलोग्राम भारवर्ग

में रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता से पदक जीतकर विद्यालय पहुंचने पर शुक्रवार को विशाल

मलिक का विद्यालय प्रबंधन एवं खिलाड़ियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

द्रोणाचार्य

अवॉर्डी ओम प्रकाश दहिया, प्रधानाचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया,

जूडो कोच मोहित पंवार तथा रोहित दहिया ने विशाल को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि

पर बधाई दी। द्रोणाचार्य अवॉर्डी ओम प्रकाश दहिया ने कहा कि यह पदक युवा खिलाड़ियों

के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विशाल आने वाली प्रतियोगिताओं

में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

विशाल मलिक इससे

पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। वह पांच बार राष्ट्रीय

पदक विजेता रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रताप स्कूल में लगभग 26 अलग-अलग खेलों का

प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्राचार्या दया दहिया ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल पदक

जीतना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों में अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और देश के प्रति समर्पण

की भावना विकसित करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story