सोनीपत के पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार के पिता का निधन

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत के पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार के पिता का निधन


सोनीपत, 26 सितंबर (हि.स.)। सोनीपत

के कांग्रेस नेता पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार के पिता डॉ. दिलीप सिंह पंवार का शनिवार

सुबह निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों

में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, डॉ. दिलीप सिंह

पंवार का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर बाद उनके पैतृक गांव सुंडाना, रोहतक में किया

गया।

निधन

की खबर के बाद कांग्रेस से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने

शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के अलावा परिचितों तथा राजनीतिक

क्षेत्र से जुड़े लोगों के शामिल हुए।

शोक

व्यक्त करने वालों ने सोनीपत में उनके निवास पर पहुंच कर कहा कि डॉ. दिलीप सिंह पंवार

का निधन परिवार के लिए बड़ी और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार

को हिम्मत देने की प्रार्थना की। परिवार की ओर से अंतिम संस्कार शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story