सोनीपत: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के अनाज मंडी में सुनी किसानों की समस्याएं

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के अनाज मंडी में सुनी किसानों की समस्याएं


सोनीपत, 08 अप्रैल (हि.स.)। सोनीपत

की नई अनाज मंडी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र किसानों के बीच बुधवार को

पहुंचे और खरीद व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उनके आगमन पर जिला ग्रामीण अध्यक्ष

संजीव दहिया और शहरी अध्यक्ष कमल दीवान ने स्वागत किया। इस दौरान अनुशासन समिति के

अध्यक्ष धर्मपाल मलिक, पूर्व विधायक जगबीर मलिक, पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार, विधायक

जयवीर वाल्मीकि, राजेश पहलवान पुरखासिया और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष

ने मंडी में मौजूद किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और व्यवस्थाओं पर

सवाल उठाए।

दौरे

के दौरान किसानों ने खरीद में देरी, भुगतान लंबित रहने और फसल उठान में लापरवाही की

शिकायतें रखीं। मंडी सचिव ने बारिश के कारण अनाज भीगने और नमी अधिक होने की वजह से

खरीद प्रभावित होने की बात कही। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने मौके पर निरीक्षण कर व्यवस्था

पर गंभीर सवाल खड़े किए और किसानों को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई।

प्रदेश

अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश की मंडियों में गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य

पर सही ढंग से नहीं हो रही। उनका कहना था कि किसान मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचने

को विवश हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि हालात

नहीं सुधरे तो किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

राज्यसभा

चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। बताया गया कि अनुशासन समिति

की रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी को भेजी जा चुकी है और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल

लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दबाव और प्रलोभन

की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। कांग्रेस ने किसानों के मुद्दों और राजनीतिक

घटनाक्रम दोनों पर सरकार को घेरते हुए संगठन को एकजुट बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story