सोनीपत: कन्याकुमारी से कश्मीर साइकिल यात्रा पर निकले रोशन का स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत:  कन्याकुमारी से कश्मीर साइकिल यात्रा पर निकले रोशन का स्वागत


सोनीपत, 08 अक्टूबर (हि.स.)। देश

की एकता-अखंडता, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक खेती और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर

कन्याकुमारी से कश्मीर की साइकिल यात्रा पर निकले रोशन दास मुंशी का सोनीपत पहुंचने

पर नगर निगम मेयर राजीव जैन ने गुरुवार को स्वागत किया। इस दौरान राजीव जैन ने उनके साथ करीब चार

किलोमीटर साइकिल चलाई और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

रोशन

दास मुंशी ने बताया कि वह अब तक 12 हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर चुके हैं। दक्षिण

भारत के सभी राज्यों का दौरा करने के बाद अब वह उत्तर भारत की यात्रा पर हैं। यात्रा

के दौरान वह स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों से विभिन्न सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों

पर संवाद करते हैं तथा देश और प्रकृति के प्रति समर्पण का संदेश देते हैं।

राजीव

जैन ने कहा कि समाज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर लोगों में जागरूकता जरूरी है।

इसी उद्देश्य से रोशन मुंशी घर-बार छोड़कर यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा

पीढ़ी विकसित भारत के सपने का आधार है। युवाओं को देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों

की जानकारी होनी चाहिए। प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के संचालक विकास सक्सेना ने कहा

कि प्रकृति प्रेमी रोशन मुंशी लोगों को प्रकृति के करीब रहने का संदेश दे रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story