सोनीपत: एनएच-44 पर अवैध घेवर विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाए

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: एनएच-44 पर अवैध घेवर विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाए


सोनीपत, 31 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय

राजमार्ग-44 पर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के उद्देश्य से सोनीपत

पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने शुक्रवार को संयुक्त अभियान चलाकर बीसवां मील

चौक से अतिक्रमण हटाया। अभियान के दौरान अवैध रूप से घेवर बेच रहे दुकानदारों, सड़क

किनारे खड़े वाहनों और अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस

आयुक्त ममता सिंह और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात सोनाक्षी सिंह के निर्देशन

में थाना यातायात, मुरथल और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने अभियान

चलाया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से घेवर बेच रहे लोगों को नोटिस जारी

किए गए और नियमानुसार चालान किए गए। चौक पर लगी अवैध रेहड़ियां, अस्थायी ढांचे तथा

अन्य अतिक्रमण भी हटवाए गए। संयुक्त

टीम ने संबंधित लोगों को चेतावनी दी कि भविष्य में राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार

का अतिक्रमण नहीं किया जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा एनएच-44

पर अवैध रूप से घेवर बेचता मिला तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही संबंधित वाहन को भी जब्त किया जाएगा। पुलिस

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से वाहन खड़े करना और अस्थायी

दुकानें लगाना यातायात में बाधा उत्पन्न करता है तथा सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ाता

है। इसलिए सभी व्यापारियों और आमजन से नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा बनाए रखने

में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। अभियान निरीक्षक बलवान, प्रभारी थाना

यातायात मुरथल के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग को

अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story