सोनीपत: एडीए बनीं शिवानी मलिक काे किया गया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: एडीए बनीं शिवानी मलिक काे किया गया सम्मानित


सोनीपत, 03 नवंबर (हि.स.)। पूर्व भाजपा बरोदा हलका प्रत्याशी प्रदीप सांगवान

ने आहुलाना गांव की होनहार बेटी एडवोकेट शिवानी मलिक का सहायक जिला अभियोजन अधिकारी

(एडीए) के पद पर चयन होने पर सम्मानित किया। उन्होंने शिवानी की सफलता को युवाओं के

लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मेहनत, लगन और योग्यता के दम पर कोई भी युवा अपना

लक्ष्य हासिल कर सकता है।

प्रदीप सांगवान ने कहा कि शिवानी मलिक ने अपनी मेहनत से यह

मुकाम हासिल कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता दूसरी बेटियों और युवाओं

को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं

की कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें सही अवसर और बेहतर माहौल देने की है। सांगवान ने कहा कि खेल और शिक्षा दोनों युवाओं के सर्वांगीण

विकास के लिए जरूरी हैं। खेल से अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और संघर्ष करने की

क्षमता बढ़ती है। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। गांवों में

खेल सुविधाएं बढ़ाने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने से युवा नशे जैसी

बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नायब सरकार बिना पर्ची-खर्ची के

योग्यता के आधार पर नौकरियां दे रही है। इससे गरीब और सामान्य परिवारों के युवाओं को

भी आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। इस मौके पर डॉ. राममेहर राठी, बलजीत मलिक, सरपंच

इंद्रपाल, प्रदीप मलिक, सरपंच कुलदीप सिंह, राजबीर मलिक, भूपेंद्र सिंह और कृष्ण मलिक

सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771743 Articles

Share this story