सिरसा: शेरांवाली माइनर टूटने से 50 एकड़ फसल को नुकसान

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: शेरांवाली माइनर टूटने से 50 एकड़ फसल को नुकसान


सिरसा, 15 मार्च (हि.स.)। सिरसा जिले के गांव दड़बा के पास रविवार को शेरांवाली माइनर टूट गई, जिससे आसपास के करीब 50 एकड़ गेहूं की फसल में पानी भर गया है। नहर टूटने की सूचना सिंचाई विभाग को दी गई, जिस पर टीम मौके पर पहुंची और नहराणा हेड से नहर को बंद करवाया गया। किसानों के अनुसार नहर में करीब 60 फुट चौड़ी दरार आ गई। नहर टूटने की सूचना मिलने पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और किसानों के साथ नहर को पाटने का काम शुरू किया। प्रभावित किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल पकने के कगार पर है और अब नहर टूटने से उनकी पूरे साल की मेहनत पर पानी फिर गया है। यह नुकसान पूरा नहीं किया जा सकता। गेहूं की फसल पर खर्च भी काफी हो चुका है। किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। गौरतलब है कि शेरांवाली नहर से गांव कैरांवाली, दड़बा कलां, मानक दिवान, रूपाना खुर्द, रंधावा, अरनियांवाली, माधोसिंघाना, बकरियांवाली, मल्लेकां, शेरांवाली, उमेदपुरा समेत अन्य गांवों में फसलों की सिंचाई होती है। नहर टूटने से उपरोक्त गांवों की सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story