सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: लाखों रुपये की हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 20 सितंबर (हि.स.)। पुलिस ने जिले के गांव डबवाली क्षेत्र से कार सवार युवक को लाखों रुपये की हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तस्कर की पहचान सिरसा जिले निवासी लखबीर सिंह के रूप में हुई है और उसके कब्जे से 24 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव डबवाली क्षेत्र में मौजूद थी।

इसी दौरान एक कार सवार आता दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने संदेह होने पर उसका पीछा किया और उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर कार से 24 ग्राम हेरोइन बरामद है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ सदर थाना डबवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामदगी मामले में मुख्य तस्कर को 33 हजार 500 रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शोएब खान रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी विनोद को हजारों प्रतिबंधित गोलियों सहित गिरफ्तार किया था।

प्रारंभिक जांच मेंं सामने आया कि विनोद को शोएब खान ने प्रतिबंधित गोलियां सप्लाई की है, जिस पर उसके खिलाफ भी डबवाली थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी शोएब खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 33 हजार 500 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story