सिरसा: लाखों की हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: लाखों की हेरोइन बरामद, तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 12 जुलाई (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से लाखों रुपये की हेरोइन सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने रविवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव बड़ागुढ़ा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गांव बड़ागुढ़ा के नजदीक सामने से कार में सवार एक युवक आता दिखाई दिया, जो कि पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मड़क़र भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार कार सवार युवक को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 69 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछतछ में आरोपी की पहचान हीरा सिंह के रूप में हुई। सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उधर, पुलिस ने करीब एक लाख 92 हजार रुपए के चेक बाउंस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे भगोड़ा आरोपी को फतेहाबाद से काबू कर लिया। सिविल लाइन थाना पुलिस को आरोपी के संबंध में पुख्ता सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फतेहाबाद के गांव जमालपुर निवासी सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सिरसा के सिविल लाइन थाने में एक लाख 92 हजार रुपए के चेक बाउंस मामले में दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब सवा साल से कानून की पकड़ से बचता फिर रहा था। आखिरकार खुफिया सूचना के आधार पर उसे फतेहाबाद से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story