सिरसा में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा में ठेकेदार की गोली मारकर हत्या


सिरसा, 06 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में सोलर प्लांट के एक ठेकेदार सुभाष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाश प्लांट में घुसे और ठेकेदार सुभाष चंद्र पर गोलियां चला दी। गंभीर हालत में उसे सिरसा के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। हत्या का कारण पार्टनर से पैसों का लेन देन बताया जा रहा है।

गांव जमाल में हैक्सा सन एनर्जी नाम से सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। प्लांट निर्माण का ठेका सुभाष चंद्र व उसका पार्टनर संभाल रहे हैं। ठेकेदार सुभाष चंद्र मंगलवार दोपहर प्लांट में बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश सोलर प्लांट में घुसेे और सुभाष पर तीन गोलियां चला दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि पार्टनर ठेकेदार से पैसों के हिसाब-किताब को लेकर उसका विवाद चल रहा था।

नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लेन देन का विवाद सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story