सिरसा: डीटीपी ने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: डीटीपी ने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त


सिरसा, 21 मार्च (हि.स.)। जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा कोर्ट कांप्लेक्स ऐलनाबाद के पास स्थित अवैध कॉलोनी निर्माण कार्य को ध्वस्त किया गया।

जिला नगर योजनाकार कर्मवीर झाझडिय़ा ने शनिवार को बताया कि यह कॉलोनी बिना किसी वैध अनुमति के लगभग चार एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थी। जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें क्योंकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जाएगी। नागरिक अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय में आकर पूछताछ भी कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story