सिरसा: गांजा पत्ती तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: गांजा पत्ती तस्कर गिरफ्तार


सिरसा, 28 सितंबर (हि.स.)। पुलिस ने जिले क्षेत्र से गांजा पत्ती तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सिरसा निवासी विकास के रूप में हुई है और उसके कब्जे से एक किलोग्राम से अधिक गांजा पत्ती बरामद की गई है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी ने सोमवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस एक युवक अपने हाथ में प्लास्टिक का थैला लेकर आता दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से गांजा पत्ती बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान विकास के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने हमला करने के मामले में वांछित आरोपी पूर्ण चंद पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि हथियारों से हमला करने के मामले में वांछित पूर्ण चंद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। उसके पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में छिपे होने की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story