रिकॉर्ड बिजली सप्लाई के दावे फिर भी गुरुग्राम में है बिजली संकट: पंकज डावर

WhatsApp Channel Join Now
रिकॉर्ड बिजली सप्लाई के दावे फिर भी गुरुग्राम में है बिजली संकट: पंकज डावर


-बिजली निगम के दावों और सच्चाई में है बहुत अंतर

-शहर की लगभग हर कालोनी में लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं

-सरकार का महंगाई बढ़ाने पर जोर, गैस, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के लगातार बढ़ रहे दाम

गुरुग्राम, 26 मई (हि.स.)। बिजली किल्लत पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कहा कि हरियाणा सरकार और बिजली निगम भले ही रिकॉर्ड बिजली सप्लाई के दावे कर रहे हों, लेकिन गुरुग्राम की जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। शहर की लगभग हर कॉलोनी और सेक्टर में लोग अघोषित कटौती, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर फॉल्ट से परेशान हैं। बिजली विभाग उपभोक्ताओं की समस्याओं को नजरअंदाज करता है। लोगों का कहना है कि शिकायत केंद्रों पर कॉल तक रिसीव नहीं की जाती।

पंकज डावर ने कहा कि भारी बिल भरने के बावजूद दिनभर बिजली कटती रहती है, पंखे तक नहीं चलते और लो वोल्टेज से टीवी-फ्रिज खराब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्या की जड़ कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर और लापरवाही है। हरियाणा बिजली नियामक आयोग ने शहरी फीडरों में नुकसान 20 प्रतिशत से ज्यादा न होने के निर्देश दिए हैं, लेकिन गुरुग्राम में हालात सुधरते नहीं दिख रहे। रिकॉर्ड सप्लाई के दावों और जमीनी हकीकत गुरुग्रामवासियों के लिए हर दिन की चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि क्या सरकार केवल बयानबाजी से ही काम करेगी। बिजली निगम के रिकॉर्ड सप्लाई के दावों के उलट शहर के दर्जनों सेक्टरों और कॉलोनियों में रोजाना 4 से 6 घंटे तक अघोषित कटौती हो रही है। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या ने घरेलू और व्यावसायिक दोनों उपभोक्ताओं को परेशान कर रखा है। लोगों को पैसों से बिजली खरीदनी पड़ती है, तब भी बिजली निगम बिजली की आपूर्ति पूरी नहीं दे रहा। कांगे्रस जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने कहा कि एक तरफ तो बिजली निगम रिकॉर्ड बिजली खपत के दावे कर रहा है, दूसरी तरफ जनता बिजली कटौती से परेशान है। ऐसी स्थिति बेहद ही चिंताजनक है। पुराने गुडग़ांव शहर में बिजली की किल्लत को बहुत अधिक गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। जनता को गर्मी में मरने के लिए छोड़ दिया गया है। गर्मी अपने चरम पर है, फिर भी जनता को बिजली ढंग से नहीं मिल रही।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story