राेहतक: प्रशासन के अधिकारी अपनी नाकामी छिपाने के लिए इनेलो कार्यकर्त्ताओं से भिड़ेः रामपाल माजरा

WhatsApp Channel Join Now
राेहतक: प्रशासन के अधिकारी अपनी नाकामी छिपाने के लिए इनेलो कार्यकर्त्ताओं से भिड़ेः रामपाल माजरा


इनेलो प्रदेश अध्यक्ष बोले, चार घंटे तक कड़ी धूप में सडक़ पर बैठने पर रहे मजबूर कार्यकर्त्ता

रोहतक, 02 जून (हि.स.)। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने आरोप लगाया कि आज देश व प्रदेश के हालत बद से बदतर हो गए है और लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए दर दर की ठोकरे खाने पर मजबूर है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, रसौई गैस के बढ़ते दाम व बेहताशा महंगाई ने लोगों को जीना दुर्भर कर दिया है, वहीं सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए लोगों को बली का बकरा बना रही है, लेकिन अब देश व प्रदेश की जनता सहन नहीं करेगी और सरकार को मुंह तोड़ इसका जबाव भी देगी।

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा मंगलवार को जिले के गांव भैसरू कला पहुंचे और जयहिंद सेना प्रमुख नवीन के पिता के आक्समिक निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने रोहतक में बढ़ती महंगाई के विरोध में लघु सचिवालय पर विधायक अर्जुन चौटाला द्वारा पुलिस अधीक्षक व उपायुक्त के साथ अभ्रदता करने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि प्रशासन के अधिकारी अपने नाकामी छिपाने के लिए इनेलो कार्यकर्त्ताओं से भीड़े है। रामपाल माजरा ने कहा कि चार घंटे कडी धूप में इनेलो कार्यकर्त्ता व आम जनता सडक़ पर बैठी रही, लेकिन उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक एसी कार्यालय में बैठकर आराम फरमाते रहे, अगर दो मिनट के लिए उपायुक्त लोगों के बीच में आकर ज्ञापन ले लेते तो उनका क्या बिगड़ जाता। प्रशासन द्वारा यह शर्मनाक हरकत केवल इनेलो कार्यकर्त्ताओं व आमजन का मनोबल तोडऩे के लिए किया गया था, जिसे किसी कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनेलो विपक्ष की भूमिका निभा रही है और लोगों की समस्याओं को लेकर सडक़ों पर संघर्षरत भी है।

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल द्वारा विधायक अर्जुन चौटाला द्वारा माफी मांगने के सवाल पर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि जिन्होंने उसे जेल जाने से बचाया आज उन्हीं से माफी मांगने की बात कर रहा है। ऐसे लोग मौका परस्त होते है और कुछ भी अनापशनाप बोलने से पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी का एक एक कार्यकर्त्ता हजारो के बराबर है और वह जनता के हितों के लिए सरकार से हर दम संघर्ष के लिए तैयार रहता है। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलवंत मायना, कृष्ण कौशिक एडवोकेट, गढ़ी सांपला किलोई हल्के के प्रधान सतीश नांदल, डॉ. राजपाल देशवाल, राकेश सहगल, सरदार हरेन्द्र सिंह लक्की, दलबीर राणा, राजबीर वाल्मीकि, सूरज देहराज, विरेन्द्र नांदल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

Share this story