महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे को आईएफआर स्वीकृति: हिसार के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : डॉ. कमल गुप्ता

WhatsApp Channel Join Now
महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे को आईएफआर स्वीकृति: हिसार के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : डॉ. कमल गुप्ता


हिसार, 26 फरवरी (हि.स.)। यहां के महाराजा अग्रसेन

हवाई अड्डा को इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स (आईएफआर) की स्वीकृति मिलने पर पूर्व कैबिनेट

मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने

कहा कि इस स्वीकृति के बाद अब यहां से हर मौसम में, दिन-रात चौबीसों घंटे हवाई सेवाएं

सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी।

डॉ. कमल गुप्ता ने गुरुवार काे बताया कि आईएफआर सुविधा के

तहत अब मात्र 1200 मीटर दृश्यता में भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग संभव हो सकेगी,

जबकि पहले यह सीमा लगभग 5000 मीटर थी। इससे कोहरे, बारिश और खराब मौसम में भी उड़ानों

का संचालन बाधित नहीं होगा, जिससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस बड़े बदलाव के

बाद उडाने के डाय वर्जन और रद्द होने की घटनाओं

में कमी आएगी और साथ ही दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय जैसे बड़े हवाई अड्डे से डायवर्ट की

गई उड़ानो को संभालने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में विधायक बनने के

बाद उन्होंने हिसार को अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने का

सपना देखा था, आज वह सपना निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। वर्तमान में हिसार से दिल्ली,

चंडीगढ़, अयोध्या एवं जयपुर के लिए नियमित उड़ानें संचालित हो रही हैं, जो क्षेत्रीय

संपर्क को नई मजबूती प्रदान कर रही हैं।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि भविष्य में केवल घरेलू

ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी हिसार को तैयार किया जा रहा है। आने

वाले समय में यहां विदेशी धरती से भी विमानों का आना-जाना प्रारंभ होगा, जिससे क्षेत्र

की आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने स्मरण करते हुए कहा कि जब इस

परियोजना की शुरुआत हुई थी, तब कुछ लोग इसे मुंगेरी लाल के हसीन सपने कहकर मजाक

उड़ाते थे। आज वही सपने साकार होते दिखाई दें रहें हैं। उन्होंने कहा कि जो पौधा उन्होंने

वर्षों पहले लगाया था, वह आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप लेता जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story