पानीपत: हथोड़े से सिर पर वार से मौत के घाट उतारने वाला आराेपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: हथोड़े से सिर पर वार से मौत के घाट उतारने वाला आराेपी गिरफ्तार


पानीपत, 07 मार्च (हि.स.)। पानीपत पुलिस टीम ने चुलकाना गांव के राजमिस्त्री इंतजार की हत्या के एक आरोपी को बीती रात समालखा में हथवाला मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान चुलकाना निवासी बारू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बीती 19 फरवरी को समालखा थाना क्षेत्र के जौरासी रोड पर रजवाहे की पटरी पर एक युवक का खून से लथपथ हालत में शव पड़ा मिला था। जिसकी पहचान गांव चुलकाना निवासी इंतजार के रूप में हुई थी। इंतजार की पत्नी शबाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका पति इंतजार 18 फरवरी को दोपहर के बाद पानीपत से सब्जी लेकर आने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद वह घर नहीं आया। 21 फरवरी को उसको पता चला की जौरासी रोड पर रजवाहे के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव के कपड़ों से की थी शिनाख्त की शव उसके पति इंतजार का है।

पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। शुक्रवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर आरोपी को समालखा में हथवाला मोड़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी बारू ने इंतजार की हत्या करना स्वीकारा। पुलिस ने शनिवार को आरोपी बारू को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story